एकम् सनातन भारत दल की औपचारिक घोषणा 27 मार्च 2023 को हुई। एकम् सनातन भारत एक आंदोलन है जिसका उद्देश्य पूरे विश्व में सनातन सभ्यता और संस्कृति का परचम लहराना है।
यह भारत की पहली ऐसी राजनितिक दल है जो पूर्णतया सनातन के सिद्धांतों केआधार पर देश के विकास का खाका तैयार करेगी। सनातन भारतीय सभ्यता की आत्मा है, और इस दल का यह दृढ़ विश्वास है कि विकास, अर्णशास्त्र, समाज, संस्कृति, विज्ञान, इतिहास, विदेश नीति, पर्यावरण आदि से सम्बंधित मुद्दों की भारत की व्याख्या मूल सनातनी मूल्यों के अनुरूप हो। भारत में सनातन सभ्यता, संस्कृति, और इतिहास को लेकर जो भी चुनौतियाँ हमारे समक्ष हैं, एकम् सनातन भारत इन सभी के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। एकम् सनातन भारत दल नेअपने सप्त सिद्धांतों की घोषणा भी 27 मार्च 2023 को ही कर दी जो इस दल की मूलभूत भावना को दर्शाते हैं।
एकम् सनातन भारत दल के अध्यक्ष अंकुर शर्मा पहले से ही एकजुट जम्मू पार्टी के बैनर के अंतर्गत बहुत से ऐसे मुद्दों को लेकर सालों से लड़ते रहे और जीतते भी रहे हैं जिनका सरोकार हिन्दू समाज के हितों से सीधा है। सनातन सभ्यता और संस्कृति के सामने जो भी चुनौतियाँ हैं, उनकी प्रतिकृति पहले से ही जम्मू और कश्मीर में उपस्थित था। जम्मू और कश्मीर का इस्लामीकरण, जमीन जिहाद, जिहादी संगठनों की घुसपैठ, हिन्दुओं का नरसंहार; इन सभी मुद्दों के विरद्ध एकजुट जम्मू पार्टी ने मोर्चा खोला, और अब एकम् सनातन भारत दल की स्थापना के साथ ही इन सब समस्याओं से राष्ट्रीय स्तर पर निपटा जाएगा।
एकम् सनातन भारत 2024 का संसदीय चुनाव लड़ेगी ताकि इस प्रजातंत्र में कोई राजनितिक पार्टी तो ऐसी हो जो सनातन सभ्यता, संस्कृति और इतिहास के मूलभूत सिद्धांतों की रक्षा करे।
एकम् सनातन भारत दल संविधान में संशोधन कर भारत की राजसत्ता को संवैधानिक तौर पर बाध्य करेगा कि वह भारत का सनातन बाहुल्य …
Read More
संविधान में संशोधन कर केवल 5% से कम जनसंख्या वाले समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा देना। साथ ही भारत को विश्व के सभी …
Read More
मंदिरों और मठों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करवाना। मंदिरों में भगवान के अधिकार को सर्वोच्च रखना। कश्मीर स्थित भगवान …
समस्त हिमालयी राज्यों का सनातनी स्वरूप अक्षुण्ण रखना तथा J&K का पुनर्गठन कर उसे 2 केंद्र शासित प्रदेशों में बांटकर हिंदू बहुल जम्मू …
Read More
गो-हत्या पर संपूर्ण प्रतिबंध लगाकर गाय, गंगा और रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित करना। संविधान की प्रस्तावना में …
वक्फ एक्ट, Places of Worship Act एवं सच्चर कमेटी के क्रियान्वयन को तत्काल प्रभाव से निरस्त करना। …
केवल विकास नहीं, अध्यात्म, संस्कृति, सही इतिहास, सामाजिक मूल्य, क्षेत्रीय भाषा और पर्यावरण के साथ संपूर्ण विकास। …
हमारे महान कार्य को पूर्ण करने के लिए हमें आपके समर्थन की अत्यंत आवश्यकता है। एकम् सनातन भारत से जुड़ें- हमारी शक्ति बनें।
एकम् सनातन भारत के सदस्य ही हमारी शक्ति हैं! आइये, इस धर्म युद्ध में हमारा साथ दीजिये!
हमारा लक्ष्य बड़ा है, हमारी लड़ाई कठिन है। हम ही भारत की एकमात्र राजनितिक दल हैं जो सनातन सभ्यता को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। हमें आपके सहयोग की बड़ी आवश्यकता है। हमें इस लड़ाई में आपके हर प्रकार से सहयोग की भी आवश्यकता है। कृपया उदारता से अनुदान दें।